कैम्पस चयन प्रक्रिया का आयोजन 29 जुलाई को - Sunshine samay सनशाइन समय

कैम्पस चयन प्रक्रिया का आयोजन 29 जुलाई को



सनशाइन समय इन्द्रजीत यादव
सुलतानपुर 26 जुलाई/प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर संजय आर्या ने सर्वसाधारण को सूचित किया हैं कि पेेप्सिको इण्डिया लिमिटेड, कोसी कलाॅ, मथुरा(उ0प्र0) द्वारा 29 जुलाई, 2021 को प्रातः 10ः00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर, सुलतानपुर (उ0प्र0) में व्यवसाय (ट्रेड)-फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिष्ट से आई0टी0आई0 उत्तीर्ण (वर्ष-2018/2019/2020) पुरूष अभ्यर्थियों हेतु एक कैम्पस चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कम्पनी द्वारा प्रशिक्षार्थियों को रूपये 10100/- प्रतिमाह दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठायें। अधिक जानकारी हेतु एच0एन0 शुक्ला मण्डल प्रभारी(प्लेसमेन्ट/शिशिक्षु) मो0नं0-9451535454 से सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि समस्त अभ्यर्थी संस्थान परिसर में कोविड-19 के अन्तर्गत निहित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें एवं साथ ही सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन भी करें। किसी भी अभ्यर्थी को मास्क के बिना साक्षात्कार में सम्मिलित नहीं किया जायेगा।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url