कुड़ेभार पुलिस ने एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार - Sunshine samay सनशाइन समय

कुड़ेभार पुलिस ने एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार

                                  

सनशाइन समय इन्द्रजीत यादव
सुलतानपुर।पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में वांछित/वारण्टी अभियुक्तो के विरुद्ध की गयी कार्रवाई
थाना कुड़वार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 248/21 धारा- 147/148/149/452/323/504/506/307 भा0द0वि से सम्बन्धित अभियुक्त 1. शोहेल पुत्र अनीश व 2. कासिम पुत्र इमाम अली, नि0गण- अजुही, थाना- कुड़वार, जनपद- सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया ।थाना कूरेभार पुलिस व पी0आर0वी0 2844 द्वारा मु0अ0सं0 278/21धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त इलियास अंसारी पुत्र अशरफ हुसैन उम्र 34 वर्ष निवासी गुप्तारगंज थाना कूरेभार जनपद सुलतानपुर को एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। 
151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना- को0देहात से 04, थाना कुड़वार से 01, थाना दोस्तपुर से 03, थाना कादीपुर से 02, थाना करौंदीकला से 03, थाना चांदा से 02, थाना लम्भुआ से 01, थाना मोतिगरपुर से 03, थाना बल्दीराय से 02 कुल 21 व्यक्तियों का शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url