प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में 6696 सहायक अध्यापको को लखनऊ में नियुक्ति पत्र किया वितरित
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
बस्ती । प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में 6696 सहायक अध्यापको को लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसी क्रम में बस्ती में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में 95 सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मिशन रोजगार के तहत युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में सहायक अध्यापको की नियुक्ति की गयी है।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के सवा चार साल के कार्य काल में 04 लाख 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयी। उन्होने कहा कि 01 लाख 35 हजार परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प का काम शुरू किया गया। उन्होने कहा कि प्राइमरी स्कूलों को भी कानवेण्ट स्कूलों की भॉति सुसंज्जित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षको का डाटा फीड किया जा रहा है, जिससे फर्जी रूप से भर्ती शिक्षक पकड़े जा रहे है।
उन्होने कहा कि टी0ई0टी0 एक बार पास करने पर उसकी आजीवन मान्यता प्रदान की गयी। उन्होने कहा कि 69 हजार शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। उन्होने कहा कि मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से नवनियुक्ति शिक्षको के प्रमाण पत्रो का समयबद्ध ढंग से सत्यापन कराकर वेतन भुगतान का कार्य शुरू करे। उन्होने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में 01 लाख 20 हजार शिक्षको की भर्ती करने के साथ-साथ उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा तथा अन्य शिक्षा संस्थाओं में भी भर्तिया की गयी है।
उन्होने कहा कि पिछले दो वर्षो से पूरा देश कोरोना से लडा़यी लड़ रहा है। इस दौरान बेसिक शिक्षा परिषद में नयी तकनीक का इस्तेमाल करके आनलाइन शिक्षा देने का काम किया है। वर्तमान समय में कोरोना का संक्रमण कम होने पर मुहल्ला कक्षाए आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर 10 शिक्षको को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दिया। उन्होने बताया कि हाईस्कूल एंव इण्टर की नकलबिहीन परीक्षा सम्पादित करायी गयी। कोरोना काल में आनलाइन शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी गयी। उन्होने निष्पक्ष एवं पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया की सराहना किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि इन तैनातियों के बाद प्रदेश का कोई विद्यालय शिक्षक बिहीन नही रहेंगा। उन्होने कहा कि मिशन कायाकल्प के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में फर्स पर टाइल्स दिख रहे है। सभी स्कूलों में बाउण्ड्री, दरवाजे, खिड़की, पेयजल, बिजली, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय भी बनाये गये है।
जनपद में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा में चयनित नवनियुक्त अध्यापको के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, डायट प्राचार्य, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, सुनील पाण्डेय ने चयनित अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विधायक रूधौली संजय प्रताप जायसवाल ने नवनियुक्ति शिक्षको को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी चयनित शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन करते हुए बेहतर शिक्षा प्रदान करें, जिससे की बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि प्राइमरी शिक्षा मूल शिक्षा है। शिक्षक बच्चों को पढाई-लिखाई के साथ-साथ आचरण की भी शिक्षा दे, जिससे की बेहतर समाज का निर्माण हो सके।
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने नवनियुक्ति शिक्षको को बधाई देते हुए कहा कि वे बहुत बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन करने जा रहे है। प्राथमिक शिक्षा बच्चों के जीवन की नीव होती है। इसे ध्यान में रखते हुए पूरे मनोयोग से बेहतर शिक्षा बच्चों को प्रदान करें। समारोह को मुख्य विकास अधिकारी ने भी सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि शिक्षक शिक्षा देने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा प्रदान करते हुए बच्चों का मार्गदर्शन करने में भी सहयोग करें।
