खड़े ट्रक में बाइक पीछे से टकराई ,बाइक सवार की मौत पत्नी घायल - Sunshine samay सनशाइन समय

खड़े ट्रक में बाइक पीछे से टकराई ,बाइक सवार की मौत पत्नी घायल

 खड़े ट्रक में बाइक पीछे से टकराई ,बाइक सवार की मौत पत्नी घायल।

संवाददाता राणा प्रताप सिंह चौहान

महेवा,इटावा थाना बकेवर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम भवानीपुर निवासी 21 वर्षीय युवक की अनन्तराम टोल के पास सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गयी वहीँ पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गयी ।

प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम भवानीपुर निवासी ईलू पुत्र कमल सिंह उम्र करीब 21 वर्ष की शादी गत 12 जुलाई को जनपद औरेया के सहार ब्लॉक के ग्राम कला के पुरवा की निवासी विनीता के साथ हुई थी ,सोमवार को चौथी की विदा थी स्वयं ईलू उसे शादी में मिली बाइक से सुबह करीब 9 बजे  छोड़ने जा रहा था वह हेलमेट नहीँ पहने था ,अनन्तराम टोल के पास आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक ले लिए व पीछे से बाइक पर जा रहे दम्पत्ति ट्रक में जा घुसे जिससे ईलू के सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गयी व पत्नी विनीता गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिसे जिला अस्पताल रिफ़र किया गया व मृतक के शव को अजीतमल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।वहीँ ट्रक को भी थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url