नशे में धुत्त ऑटो चालक ने बाइक सबार शिक्षक में मेरी टक्कर
● दुर्घटना में ऑटो सबार माँ बेटा समेत बाइक सबार शिक्षक हुए घायल,
जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
भरथना कोतवाली कस्बा अन्तर्गत शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे ऊसराहार-भरथना मार्ग स्थित मोहल्ला कल्पना नगर में नशे में धुत्त एक ऑटो चालक ने सामने से आ रहे बाइक सबार शिक्षक में सामने से जोरदार टक्कर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया जबकि ऑटो और बाइक की आपने सामने की जोरदार टक्कर के कारण नशेड़ी चालक का यात्रियों से भरा ऑटो असुंतलित हो कर सड़क किनारे कच्चे मार्ग पर छतिग्रस्त हो गया जिसमें सबार पूजा वाइस बर्ष पत्नी विजय सिंह व उनका दो बर्षीय पुत्र नैतिक निबासी ग्राम रमायन, भरथना समेत कई अन्य ऑटो यात्री जख्मी हो गये।
जबकि नशेड़ी ऑटो चालक की लापरवाही से हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सबार शिक्षक ब्रजेश यादव घायल हो गये। दुर्घटना में घायल हुए ऑटो यात्री माँ-बेटे को सड़क से उठा कर इलाज हेतु भरथना चिकित्सालय भेजा जहाँ चिकित्सकों ने महिला की हालत चिंता जनक होने के कारण जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना पर भरथना पुलिस मौके पर पहुँचती इससे पूर्व ऑटो चालक मौजूद लोगों को चकमा देकर भाग जाने में सफल हो।
मौके पर मौजूद राहगीरों व आसपास के लोगो ने बताया कि ऑटो चालक नशे में धुत्त हो अपने ऑटो में ठूस कर सबरिया बैठा कर भरथना से ग्राम रमायन जा रहा था।
आपको बतादें ऑटो चालक नशे में इसकदर धुत्त था कि उसे अपनी साइड और सड़क कुंच नजर नही आ रहा था।
भरथना पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने बाले ऑटो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू करदी है।
