पुलिस मुठभेड़ के दौरान 06 अंतर्राज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार,भारी मात्रा में असलाह बरामद - Sunshine samay सनशाइन समय

पुलिस मुठभेड़ के दौरान 06 अंतर्राज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार,भारी मात्रा में असलाह बरामद

 


रिपोर्ट मनीष मिश्र

बस्ती।पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन तमंचा’ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरैया बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी मय पुलिस बल, प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक विकास यादव व उ0नि0 विनोद कुमार यादव मय स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा मुखबीर ख़ास की सूचना पर 06 अंतर्राज्यीय असलहा तस्करों को विशेषरगंज से हरैया मार्ग पर NH-28 से लगभग 250 मीटर पर बेलाडे शुक्ल से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एवं उनके निशानदेही पर भारी मात्रा मे अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया गया ।

 जिसके सम्बन्ध मे थाना हर्रैया जनपद बस्ती पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायलय बस्ती रवाना किया गया | 


पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती अनिल कुमार राय द्वारा थाना हरैया पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त टीम को सराहनीय कार्य के लिये रुपये 25000/- के ईनाम से पुरस्कृत किया गया 

गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण

अखिलेश शर्मा पुत्र रामचन्द्र शर्मा निवासी महदेवा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 21 वर्ष,राजन तिवारी उर्फ राजनाथ तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी निवासी नथउपुर थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 24 वर्ष (गैंग लीडर), राहुल सिंह उर्फ अमिताभ सिंह पुत्र शेष कुमार सिंह निवासी भैरोपुर थाना पैकोलिया जिला बस्ती उम्र करीब 26 वर्ष,राजू पाठक पुत्र राम चन्द्र पाठक निवासी सकरदहा टोला मटिहनिया थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 24 वर्ष,विनय भाष्कर सिंह पुत्र हरि शंकर सिंह निवासी एकडंगी थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 23 वर्ष,विशाल सिंह पुत्र रामकृष्ण  सिंह निवासी मुरादीपुर थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 20 वर्ष (गैंग लीडर) |

बरामदगी का विवरणः

1. दो अदद पिस्टल देशी .32 बोर व दो जिन्दा, दो खोखा कारतूस .32 बोर |

2. एक अदद तमंचा .32 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस.32 बोर |

3. दो अदद तमंचा 315 बोर व तीन जिन्दा, 05 खोखा कारतूस 315 बोर |

4. एक तमंचा .303 बोर व दो जिन्दा कारतूस 303 बोर |

5. 05 तमंचा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर |

6. एक डिस्कवर मोटर साइकिल |

7. एक स्पेलेंडर मोटर साइकिल |

8. एक TVS  रेडान मोटर साइकिल |


पूछताछ का विवरण

पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह हैं, जिसका लीडर 1. विशाल सिंह पुत्र रामकृष्ण  सिंह 2. राजन तिवारी उर्फ राजनाथ तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी हैं | हम लोग आस-पास के जनपदो में लोगो को अवैध शस्त्र तमंचा 12 बोर को रुपये 3500/-, 315 बोर रुपये 4500/- व पिस्टल को रुपये 35,000-40,000/- में विक्रय करते है एवं प्राप्त धन को आपस में बाँटकर उसी से अपना भरण-पोषण करते है । हम लोगों द्वारा अवैध पिस्टल को बिहार राज्य से लाकर विक्रय किया जाता है एवं अन्य असलहों को आस-पास के जनपदों से लाकर बेचते हैं | 


गिरफ्तार करने वाली टीम में  प्रभारी निरीक्षक हरैया विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी,प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक विकास यादव,व0उ0नि0 कन्हैया पाण्डेय थाना हरैया,उ0नि0 विनोद कुमार यादव स्वाट टीम,हे0का0 मनोज कुमार राय, हे0का0 मनीन्द्र प्रताप चन्द, का0 रवि प्रताप सिंह, स्वाट टीम जनपद बस्ती आदि शामिल रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url