कंप्यूटर प्रशिक्षण से डिजिटल इंडिया अभियान को मिलेगी गति - नितेश शर्मा - Sunshine samay सनशाइन समय

कंप्यूटर प्रशिक्षण से डिजिटल इंडिया अभियान को मिलेगी गति - नितेश शर्मा

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। सोमवार को भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा ने रूधौली विधानसभा क्षेत्र के कनेथु चौराहे पर कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। 

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि सुदूर इलाके में कंप्यूटर का ज्ञान देना एक प्रकार से रास्ता दिखाने का काम है। आज हर मनुष्य को कंप्यूटर केेे ज्ञान की आवश्यकता है। ऐसी परिस्थिति में ग्रामीण इलाके में कंप्यूटर इंस्टिट्यूट खोलना सराहनीय है। कहा कि वर्तमान समय में सभी को कंप्यूटर का ज्ञान बहुत जरूरी है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया की सोच साकार करने में मदद मिलेगी। आज के इस आधुनिक युग में कंप्यूटर की शिक्षा अन्य संकाय की अपेक्षा ज्यादा स्वावलंबी और अधिक रोजगार परक है। उद्घाटन कार्यक्रम में संस्था के संचालक संदीप कुमार, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश शुक्ल, वैभव पांडेय, विपिन कुमार, विकास पांडेय उपस्थित रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url