दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने जितेंद्र सिंह के सीने पर दागी गोली, बाइक से हुए फरार - Sunshine samay सनशाइन समय

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने जितेंद्र सिंह के सीने पर दागी गोली, बाइक से हुए फरार

 


जितेंद्र कुमार / अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती।छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत अमारी मार्ग पर रानीपुर छत्तर गांव के सामने गुरुवार को दोपहर तीन बजे मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे पैतेपुर गाँव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र हरिहर सिंह को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दिया। पहुंचे स्थानीय लोगो की मदद से परिजनों ने  गोली से घायल जीतेन्द्र को सीएचसी विक्रमजोत पहुचाया गया। चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देख जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया।थाना क्षेत्र के पैतेपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू अपने भाई कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटे के साथ अकवारा चौराहे से  विकास सिंह से लिफ्ट लेकर उनकी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे । जैसे ही एक किमी आगे गये कि पीछे से आये काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल से आये दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोकवा लिया और विकास के बाइक की चाभी निकाल कर मौके से धमकी देकर भगा दिया । इस दौरान जीतेन्द्र सिंह व कृष्णकुमार सिंह से कहासुनी के दौरान बदमाशो ने जीतेन्द्र के सीने पर गोली मार वापस विक्रमजोत की ओर भाग निकले । फायरिंग की आवाज सुन कर आसपास के लोगो ने दौडकर घायल को उठाया और निजी वाहन से सीएचसी विक्रमजोत ले गये घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव , वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी पुलिस दलबल के साथ घायल जितेंद्र के घर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया ।आसपास के लोगों के बयान के आधार पर बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष छावनी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है । आपसी रंजिश को लेकर यह घटना घटी है । घायल जितेंद्र सिंह को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है । जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल के बयान के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा । घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url