कामगारों को समाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य समाजिक सुरक्षा बोर्ड के आनलाइन पोर्टल का हुआ शुभारम्भ - Sunshine samay सनशाइन समय

कामगारों को समाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य समाजिक सुरक्षा बोर्ड के आनलाइन पोर्टल का हुआ शुभारम्भ

 



सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती । असंगठित क्षेत्र के कामगारों को समाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उ0प्र0 राज्य समाजिक सुरक्षा बोर्ड के आनलाइन पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है। उक्त जानकारी उप श्रमायुक्त डॉ0 दिव्य प्रताप सिंह ने दिया है। उन्होने बताया कि पंजीकृत कामगारों द्वारा मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना संचालित है। मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत दुर्घटनावश मृत्यु होने अथवा दिव्यांगता होने की दशा में अधिकतम दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उनके परिजनों को पॉच लाख रूपये तक के कैसलेश इलाज की सुविधा उपलब्ध है। 

उन्होने बताया कि असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले 45 प्रकार के कामगार समाजिक सुरक्षा बोर्ड की वेबसाइट upssb.in पर  स्वयं अथवा जनसुविधा केन्द्र (सीएससी) या कार्यालय उप श्रमायुक्त के माध्यम से पंजीयन कर सकते है। उन्होने बताया कि पंजीयन कराने हेतु आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, माता का नाम, शैक्षणिक योग्यता का विवरण, आश्रितो का आधार कार्ड एंव मोबाइल नम्बर लाना अनिवार्य है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url