उपजिलाधिकारी ने दिलाई ब्लाक प्रमुख को शपथ - Sunshine samay सनशाइन समय

उपजिलाधिकारी ने दिलाई ब्लाक प्रमुख को शपथ

 मुख्य व विशिष्ट अतिथि का 21 किलो की माला पहना कर किया गया स्वागत 


चकरनगर । उपजिलाधिकारी चकरनगर ज्योत्सना बंधु ने आज मंगलवार को क्षेत्र पंचायत चकरनगर के सभागार में ब्लाक प्रमुख श्रीमती सुनीता देवी यादव को ब्लाक क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ शपथ दिलाई। तदुपरांत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव के साथ विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष गोपाल यादव एवं पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिव किशोर यादव, बृजेंद्र यादव, गोविंद यादव, उमेश उर्फ लंकू यादव, किशन राजावत, गब्बर गुर्जर ने 21 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्र से आए सैकड़ों समाजवादियों को भी सम्मानित किया गया। उपरोक्त सम्मान समारोह के मंच से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिव किशोर यादव ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह क्षेत्र हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ है। वह झूठे मुकद्मों में भले ही जेल जाते रहें,परन्तु क्षेत्र की जनता पर आंच नहीं आने देंगे।और न ही अपने किसी साथी को जेल जाने देंगे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url