मासूम से दुराचार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार - Sunshine samay सनशाइन समय

मासूम से दुराचार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

 मासूम से दुराचार करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,

● मासूम से दुराचार करने वाला 70 बर्षीय बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक था आरोपी,



इटावा जनपद की भरथना पुलिस ने 4 वर्षीय नाबालिग मासूम बालिका के साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त को घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आपको बतादें इटावा जनपद में महिला व बालिका सम्बन्धित अपराधो की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ०बृजेश कुमार सिहं के निर्देशानिर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन व भरथना क्षेत्राधिकारी विजय सिंह के नेतृत्व में बीते दिन 4 वर्षीय नाबालिग मासूम बालिका के साथ दुराचार करने वाले नामजद अभियुक्त सरनाम पुत्र रामसिहं निवासी ग्राम जबरपुरा मौजा तुरैया भरथना को भरथना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भरथना ऊसराहार मार्ग स्थित ग्राम उमरसेडा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है।

धटना के सम्बंध में नाबालिग 4 बर्षीय मासूम बालिका के पिता द्वारा दी गई 17 जुलाई को सूचना पर भरथना पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश सुरु कर दी गई थी। पिता ने लिखित तहरीर में बताया है कि उसकी 4 वर्षीय नाबालिग मासूम पुत्री पास में ही बन रहे जहारबीर के मंदिर के पास खेल रही थी। उसी करीब शाम साढ़े 5 बजे गांव के ही सरनाम पुत्र राम सिंह निवासी जबरपुर ने उसकी पुत्री के साथ दुराचार किया था। जिसपर भरथना पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल के साथ पीड़ित मासूम का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया था।

Next Post Previous Post
1 Comments
  • Ramkishor Singh
    Ramkishor Singh सोम जुल॰ 19, 10:55:00 pm IST

    इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

Add Comment
comment url