नीलम की हत्या का आरोपी पकड़ा गया
नीलम की हत्या का आरोपी पकड़ा गया
संजीव कौशल
ताखा । पत्नी का हत्यारा मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हाथ लगा पुलिस ने पकड़कर कार्यवाही करके जेल भेजा।
बीते 27 जुलाई को थाना क्षेत्र ऊसराहार के नगला मया में नीलम देवी की मौत हो गयी थी । नीलम के परिजनों ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज कराया था। थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
आज थानाध्यक्ष देव नारायण द्विवेदी व रिपुदमन व कंचन क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के भर्थना रोड अंडर पास पर संदिग्ध वाहनों को चेक कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नीलम की हत्या का आरोपी समथर बम्बा पर कही जाने की फिराक में खड़ा है।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष देव नारायण द्विवेदी मय पुलिस बल समथर बम्बा पहुंचे तो वह पुलिस देखकर हड़बड़ा गया तब तक पुलिस ने उसे धर दबोचा पुलिस ने पकड़कर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रखी जायेगी।
