राहगीरो से मोबाईल की छिनैती व बंद घरो में चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा - Sunshine samay सनशाइन समय

राहगीरो से मोबाईल की छिनैती व बंद घरो में चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा



पुलिस मुठभेड़ मे अभियुक्त गिरफतार भारी मात्रा में मोबाइल जेवरात व असलहा बरामद 

रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती  दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर शक्ति सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती बृजेन्द्र प्रसाद पटेल, प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम विकास यादव की संयुक्त टीम द्वारा आज राहगीरो से मोबाईल छिनने व बंद घरो में चोरी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तो रामजी मिश्रा पुत्र बबलू उर्फ रमेश मिश्रा व मो0 शलीम पुत्र अब्दुल रसीद को पुलिस मुठभेड़ में चैन पुरवा ओवर ब्रीज के पास से गिरफ्तार किया गया ,18 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनीयों के कीमत करीब दो लाख पीली व सफेद धातु के जेवरात किमत करीब 2,00,000 सफेद धातु का एक जोड़ा पाजेब , एक जोड़ा सफेद धातु पायल , एक जोड़ी पीली धातु की कान की बाली ,  एक पीली धातु गले का चैन , तीन अंगूठी पीली धातु , बिछुआ सफेद धातु एक तमन्चा 315 बोर, एक  जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर एक नजायज चाकू एक पल्सर मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट,पुछताछ में दोनो अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम दोनो व हमारे एक अन्य दोस्त जिसका नाम अलाउद्दीन उर्फ रिंकू पुत्र अख्तर आलम निवासी ग्राम भुसड़ी उर्फ रामनगर थाना रुधौली जनपद बस्ती है । हम तीनो द्वारा जनपद बस्ती व सन्तकबीरनगर में भिन्न-भिन्न स्थानो से राहगीरों से जो निश्चिन्त होकर अपने मोबाईल से बातचीत करते रहते है उनकी एकाएक मोबाईलो को झपट्टा मारकर यह जो पल्सर मोटर साईकिल आज आपके द्वारा पकड़ी गई है की मदद से छीनकर भाग जाते है तथा बाद में हम तीनो लोगो द्वारा Olex व ग्रामीण क्षेत्र की भोली भाली जनता को बहुत ही कम दामो में बेचकर जो पैसा प्राप्त होता है उसे आपस में बांट लेते है यह जो जेवरात आप द्वारा पालिथीन में बरामद किये गये है उसे दिनांक मुझे याद नही है लेकिन अप्रैल के महीने में मड़वानगर गाव के एक बन्द मकान के अन्दर से ताला तोड़कर हम तीनो उपरोक्त लोगो ने चोरी किया था जहां कुछ रुपये भी हम लोगो द्वारा पाया गया था रुपया तो खर्च हो गया लेकिन जो जेवरात हम लोग चोरी में पाये थे उसे व अन्य भिन्न भिन स्थानो से छीने गये मोबाईलो को बेचने की फिराक में लेकर जा रहे थे की पकड़ लिये गये हम लोगो द्वारा मोबाईल छीनकर तथा खाली पड़े बन्द घरो में चोरी करके अपना जीवन यापन करते है तथा हम तीनो लोगो का एक संगठित गैंग है जो आर्थिक एवं दुनियाबी लाभ लेने के लिये इस तरह का अपराध करते है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url