नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारी ने किया चार्ज ग्रहण - Sunshine samay सनशाइन समय

नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारी ने किया चार्ज ग्रहण

 नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारी ने किया चार्ज ग्रहण

राणा प्रताप सिंह चौहान (महेवा),इटावा 

स्थानीय ब्लॉक महेवा में शनिवार को नवनियुक्त खण्ड विकास अधिकारी / डी सी मनरेगा बृजमोहन अम्बेड ने चार्ज गृहण किया व अधीनस्थों से भेंट की । 

विदित हो कि पूर्व में कार्यरत खण्ड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय का जिलाधिकारी श्रुति सिंह के अनुमोदन के बाद महेवा से चकरनगर स्थानांतरण किया गया व सैफ़ई में कार्यरत प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी /डी सी मनरेगा श्री अम्बेड को महेवा का खण्ड विकास अधिकारी का चार्ज दिया गया था जिन्होंने शनिवार की दोपहर करीब एक बजे ब्लॉक में पहुँचकर कार्यभार ग्रहण कर अधीनस्थों से परिचय लिया व उन्होंने  केम्पस स्थित सभी कार्यालयों का भी भृमण किया ।

वहीँ इसके बाद नवागत बी डी ओ श्री अम्बेड ने सभी सहायक विकास अधिकारियों ,ग्राम विकास अधिकारियों ,ग्राम पंचायत अधिकारियों व तकनीकी सहायकों के साथ सभागार में बैठक की व मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने ,प्रधान मंत्री आवास योजना में गति लाने सहित पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने , साफसफाई करवाने का सख्त निर्देश दिया ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url