ऑन लाईन कार्यक्रम समय की मांग-बबलू गोस्वामी
ऑन लाईन कार्यक्रम समय की मांग-बबलू गोस्वामी
बस्ती। वर्तमान कोरोना काल में ऑनलाइन कार्यक्रम समय की मांग है, जिसके द्वारा हम रुकी हुई गतिविधियों को गति प्रदान कर सकते हैं,यह विचार योगा विथ बी एस जी प्रोग्राम के इंचार्ज बबलू गोस्वामी ने व्यक्त किया,वर्तमान समय मे वह सहायक निदेशक पूर्वी क्षेत्र भारत स्काउट गाइड हैं।योग इंस्ट्रक्टर सुमन गुप्ता को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि योगा के माध्यम से हम स्वस्थ समाज की नींव रख सकते हैं,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट एवं योग शिक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि ऑन लाईन योग क्लास से लाखों की संख्या में लोगों लाभान्वित हो रहें हैं,यह स्थाई इमिनियुटी बढ़ाने का सरल और सस्ता माध्यम है।योग शिक्षक लक्ष्मी गुप्ता,अमिताभ पाठक, एंकर वर्षा रानी, दीपांजलि,प्रभाकर,स्वाति सिंह एंकर,धनन्जय सिंह,आलोक रंजन डीओसी सारण,धनंजय सिंह की सहभागिता रही।
