Etawah News घर मे निकला 6 फुट लम्बा घोड़ा पछाड़ सर्प डॉ आशीष ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतवास में छोड़ा - Sunshine samay सनशाइन समय

Etawah News घर मे निकला 6 फुट लम्बा घोड़ा पछाड़ सर्प डॉ आशीष ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतवास में छोड़ा

इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के पचावली रोड पर स्थित कॉलोनी शिवपुरी शाला में अरविंद शाक्य के निर्माणाधीन मकान में कुछ देर पहले ही लगभग 9 बजे एक 6 फुट लम्बा घोड़ा पछाड़ सर्प (RAT SNAKE) घर के बाहर रखे टाइल्स के पीछे जाकर छिप गया जो कि सम्भवतः मेढक या चूहा खाने के लिये आया था । सर्प के दिखाई देने की सूचना सर्पमित्र डॉ आशीष को मिली सूचना मिलते ही डॉ आशीष तत्काल अकेले ही अपने विशेष उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत ही दो मिनट से भी कम समय मे घोड़ा पछाड़ सर्प को काबू में कर बिना नुकसान पहुंचाए ही सुरक्षित पकड़कर उसे उसके प्राकृतवास में छोड़ भी दिया। डॉ आशीष ने बताया कि रैट स्नेक में कोई जहर नही होता है इससे किसी को कोई नुकसान भी नही होता है । फिर भी किसी भी अन्य प्रकार के जहरीले सर्प कोबरा, करैत,रसल के दंश से पीड़ित होने पर किसी भी व्यक्ति को सही उपचार न मिलने पर उसकी असमय मृत्यु भी हो जाती है हाल ही में जनपद में कोबरा व करैत बाइट से दो से तीन लोगो की मौत भी हो चुकी है अतः इस समय बरसात के समय में रात्रि में कहीं भी अंधेरे में जाते वक्त बेहद ही सावधान रहने की आवश्यकता है कृपया घर से बाहर जूते पहन व टोर्च लेकर ही निकले, यदि कभी स्नेक बाइट हो भी जाये तो कृपया तत्काल ही बिना समय गंवाये ही मरीज को सैफई मिनी पीजीआई के इमरजेंसी वार्ड ले जाकर एडमिट करायें।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url