राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 19575 वाद - Sunshine samay सनशाइन समय

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 19575 वाद

 राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 19575 वाद। 

सनशाइन समय अशोक शुक्ला

सुलतानपुर। 

माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली एवं माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार शनिवार की प्रातः 10:00 बजे से माननीय जनपद न्यायाधीश श्री संतोष राय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त पीठासीन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने न्यायालय में वादों को निस्तारित किया गया। आयोजित की गई इस राष्ट्रीय लोक अदालत में माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा कुल 18 वाद ,श्री राकेश कुमार त्रिपाठी चेयरमैन मोटर एक्सीडेंट क्लेम द्वारा 32 वाद मोटर दुर्घटना क्लेम पिटीशन संबंधित निस्तारित किया गया तथा उक्त निस्तारित वादो  में पीड़ित परिवार के व्यक्तियों को रू  89,35,000 रुपए भुगतान कराया गया.। इसके अतिरिक्त परिवारिक परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री उत्कर्ष चतुर्वेदी एवं अपर प्रधान न्यायाधीशगण श्रीमती पुष्पा सिंह, श्रीमती प्रतिभा नारायण द्वारा कुल 42 वैवाहिक वादों को जरिए सुलह समझौता निस्तारित किया गया ।

इस लोक अदालत मे अपर जनपद न्यायाधीशगण श्री इंतखाब आलम, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा कुल 8 वाद, श्री नवनीत कुमार गिरी द्वारा 3 वाद , व  श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा 6 7 वाद ,श्री अभय श्रीवास्तव द्वारा एक वाद ,श्री पवन कुमार शर्मा द्वारा 8 वाद,श्री राजेश मनि त्रिपाठी ने 2 वाद,श्री अंकुर शर्मा ने एक वाद ,श्री अभिषेक सिन्हा द्वारा 13 वाद, श्री कल्पराज सिंह द्वारा तीन वाद, श्रीमती नीलिमा सिंह 2 वाद, तथा इसके अतिरिक्त वैवाहिक तथा बैंक से संबंधित समस्त अपर जनपद न्यायाधीश एवं श्री त्रिभुवन नाथ पासवान एवं श्री प्रदीप कुमार जयंत द्वारा कुल 2295 प्री लिटिगेशन के वादों को निस्तारित कराया गया ।जिसमें 42 वाद  वैवाहिक तथा 2255 बैंकों के ऋण संबंधी विवादों में 9 करोड़ 39 लाख 78 हजार 362 रुपए का समझौता किया गया ।इसके अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती किरण गौड द्वारा 1074 वाद ,सिविल जज प्रखंड श्रीमती सपना त्रिपाठी द्वारा 39 वाद  उत्तराधिकार संबंधी निस्तारित कर 421 95 922 रुपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसके अतिरिक्त अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री          विटेश्वर कुमार द्वारा 477 वाद, श्री योगेश कुमार यादव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 226  वाद , श्रीमती साइमा जर्रार आलम द्वारा 196 वाद  तथा इसके अतिरिक्त समस्त पीठासीन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने  न्यायालय से वाद निस्तारित किए गए हैं। निस्तारित हुए फौजदारी वादों में रुपए 442 690 ₹ अर्थदंड के रूप में वसूल किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त जिला अधिकारी सुल्तानपुर के अधीन कार्यरत पीठासीन अधिकारियों द्वारा 10554 वाद  तथा जिलाधिकारी अमेठी के अधीन कार्यरत पीठासीन अधिकारियों द्वारा कुल 4062 वाद  निर्णीत कराया गया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url