ब्लॉक प्रमुख ने शपथ ग्रहण की - Sunshine samay सनशाइन समय

ब्लॉक प्रमुख ने शपथ ग्रहण की

ब्लॉक प्रमुख ने शपथ ग्रहण की संजीव कौशल सरसईनावर । ब्लॉक ताखा में आज नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख श्री मती प्रीती यादव को उपजिलाधिकारी ताखा सत्य प्रकाश मिश्रा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मौके पर सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को खण्ड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र का विकास कराया जाएगा लोगों के सम्मान का ध्यान रखा जाएगा सर्व समाज का ख्याल रखा जाएगा। प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। विधायक प्रतिनिधि ध्रुव कुमार चीनी ने कहा कि वे विकास कराएंगे विधायक निधि से भी काम करवाकर ताखा को आदर्श ब्लॉक बनाएंगे। मौके पर वरिष्ठ नेता शुरेश सिंह लोकदल जिला पंचायत सदस्य सत्यभान सिंह यादव आशु यादव सहित लगभग सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व तमाम गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url