वन्देभारत ट्रेन से युवक ने की आत्महत्या की कोशिश - Sunshine samay सनशाइन समय

वन्देभारत ट्रेन से युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

 वन्देभारत ट्रेन से युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
रिपोर्ट-विजयेन्द्र तिमोरी,
● दौड़ती ट्रेन के सामने से युवक को हटाने पर दो अन्य समेत तीन युवक हुए घायल
● दौड़ती वन्देभारत ट्रेन की रफ्तार से उड़ती पत्थर की गिट्टियों से तीन हुए घायल
● भरथना स्टेशन पर घायल हुए तीनों युवकों का अस्पतालों में चल रहा है इलाज

भरथना कोतवाली कस्बा क्षेत्र के जवाहर रोड़ स्थित मोहल्ला सजंय गांधी मार्ग निबासी एक परिवार के एक दर्जन महिला पुरुष बच्चे चीख़ पुकार लगाते हुए भरथना रेलवे स्टेशन की ओर शुक्रवार की रात करीब पौने आठ बजे उस समय दौड़ पड़े जब उनके परिवार की एक 27 बर्षीय युवक ने आत्महत्या करने की नीयत से भरथना रेलवे स्टेशन की ओर दौड़ लगादी। 

भरथना रेलवे स्टेशन पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बनारस से चलकर दिल्ली जाने बाली भारत की सबसे तेज रफ्तार वन्देभारत ट्रेन अप लाइन के प्लेटफार्म नम्बर तीन से गुजरती इसी बीच वन्देभारत ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने को खड़ा हुए युवक को ट्रेन के पहुँचने से पहले दो साहसी युवकों ने अपनी जान की परवाह किये वगैर रेल पटरियों से हटा लिया। जिससे आत्महत्या करने को रेलवे पटरियों पर खड़े हो ट्रेन के इंतजार कर रहे युवक की जान बचाली। ऐसी बीच अपनी तेज रफ्तार से जब वन्देभारत गुजरी तो ट्रेन की रफ्तार के साथ उड़ने बाले पटरियों पर पड़े पत्थर की गिट्टियों ने तीनों युवकों को घायल कर दिया। तीनो घायलों का भरथना के अलग-अलग निजी चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url