यूपी : 23 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश होने का अनुमान - Sunshine samay सनशाइन समय

यूपी : 23 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश होने का अनुमान


उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून राज्य में पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों के ज्यादातर इलाकों में वर्षा हुई। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। यह सिलसिला 23 जुलाई तक जारी रहने की सम्भावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। मौसम विभाग ने शहर समेत सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और आसपास के जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url