अधिकारीगण समय रहते समस्याओं का निस्तारण करें-सांसद कठेरिया
● इटावा सांसद प्रो०डॉ०रामशंकर कठेरिया ने गांव में चौपाल लगाकर सुनी पीड़ितों की समस्याएं,
ब्यूरो कार्यालय सनशाइन समय इटावा
इटावा के सांसद प्रो०डॉ०रामशंकर कठेरिया ने रविवार को अपने पैतृक गांव आवास पर भाजपा के जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर इटावा लोकसभा क्षेत्र के पीड़ित फरियादियों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को समय रहते समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए है। इस अवसर पर सांसद प्रो०डॉ०कठेरिया ने कहा है कि भारत से अभी कोरोना समाप्त नही हुआ है। आम जनमानस को कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आने से सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्रवासी समय रहते कोरोना बचाब के लिए जगह जगह लगाए जारहे बैक्सीन कैम्पों में पहुँचकर शतप्रतिशत बैक्सीन लगबाये।
