साइबर अपराध के बढ़ते क्रम को देखते हुए थाना भवानीगंज में की गई साइबर क्राइम की गोषठी - Sunshine samay सनशाइन समय

साइबर अपराध के बढ़ते क्रम को देखते हुए थाना भवानीगंज में की गई साइबर क्राइम की गोषठी

 साइबर अपराध के बढ़ते क्रम को देखते हुए थाना भवानीगंज में की गई साइबर क्राइम की गोषठी


थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने समस्त पुलिस टीम के साथ की मीटिंग

साइबर क्राइम के सम्बंध में जारी आदेशों निर्देशों के बारे में दी गई जानकारी

सनशाइन समय से अखिलेश कौशल की रिपोर्ट डुमरियागंज सिद्धार्थनगर डा0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, सुरेश चन्द्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में, अजय कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में,  अंजनी कुमार राय थानाध्यक्ष थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर के निर्देशन में,भवानीगंज परिसर में समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण व थानाक्षेत्र के पेन्शनभोगीयो को डीजी परिपत्र 20 साइबर क्राइम के सम्बन्ध में प्राप्त आदेशो – निर्देशो से अवगत कराया गया तथा साइबर अपराधो से बचने हेतु निम्न बिन्दुओ पर विस्तृत जानकारी दी गई
01.किसी भी  अनजान व्यक्ति को ओटीपी , डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड डिटेल एवं यूजर आईडी पासवर्ड शेयर न करे , चाहे वह बैकं कर्मी ही यो ट्रेजरी आफिसर या अन्य कोई । 
02.कोई व्यक्ति यदि बातो – बातो में आपसे कोई रिमोट एक्सेस एप जैसै – क्वीक सपोर्ट , एनीडेस्क आदि आदि डाउनलोड करने को कहे तो कदापि डाउनलोड न करे । 
03.विभिन्न माध्यमो जैसे – एमएमएस ,  ई – मेल , व्हाट्सएप मैसेज आदि पर प्रसारित / प्राप्त हो रहे लिंक को न खोले । 
04.किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर गूगल पर सर्च करके प्रयोग में न लाये । नम्बर प्राप्त करने हेतु उस कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराये गये डाक्यूमेंट को देखे अथवा केवल आधिकारिक वेबसाइटो पर उपलब्ध नम्बर का प्रयोग करे । 
05.एटीएम से पैसे निकालते समय ध्यान रखे कि कोई दूसरा व्यक्ति आपका एटीएम कार्ड बदल न पाये एंव पैसा निकालने से पूर्व उस मशीन मे स्क्रीमर एवं कैमरा आदि की जाँच कर ले । 
06.अपने मोबाइल को किसी अनजान व्यक्ति को कदापि न दे कभी – कभी गलत व्यक्तियो के हाथ मे मोबाइल जाने से उसके द्वारा पोर्ट का मैसेज भेजकर पोर्ट आउट नम्बर प्राप्त कर लिया जाता है और उसके नम्बर की दूसरी सिम प्राप्त कर अवैध ट्रान्जेक्शन कर लिये जाते है 
इस प्रकार साइबर क्राइम व डिजीटल भुगतान मे होने वाली धोखधड़ी से बचने हेतु विस्तृत चर्चा की गई

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url