सार्वजनिक कुँए पर नामजदों ने किया कब्जा Bakever
सार्वजनिक कुँए पर नामजदों ने किया कब्जा
राणा प्रताप सिंह चौहान
महेवा
थाना बकेवर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम भवानीपुर में गाँव के ही नामदर्ज लोगों ने सार्वजनिक कुएं पर कब्जा कर लिया ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी सहित तहसील प्रशासन से की है ।
ग्राम भवानीपुर निवासी मुनेश कुमार दोहरे ने उपजिलाधिकारी भर्थना व चौकी प्रभारी महेवा को दिए प्रार्थना पत्र में गाँव की नामदर्ज लोगों पर गाँव के करीब 80 वर्ष पुराने कुएं पर चारों तरफ से ईंट लगाकर बन्द कर लेने व लोगों को पानी नहीँ भरने देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है तथा कुआ खुलवाने की माँग की है ।
वहीँ इस बारे में चौकी प्रभारी महेवा प्रशांत कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जाँच कर कार्यवाही की जायेगी ।