क्षेत्रीय विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं
क्षेत्रीय विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं।
ताखा । प्रसपा प्रमुख व क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह आज ताखा के सुतियानी मोड़ पहुंचे तथा वहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण दिए निर्देश।
शिवपाल सिंह यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया तथा वहां उपस्थिति मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भगवान दास विदौलिया को निर्देश दिया कि यहां पर कम से कम आई सी यू के दस वार्ड स्थापित किये जाँय और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ उदयवीर सिंह ने बताया कि अभी फिलहाल ही कुछ दिनों पूर्व ही उस अस्पताल ने काम करना शुरू किया है । जल्द ही सभी व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी।
ताखा क्षेत्र के लिए यह अस्पताल वरदान साबित हो सकता है यदि समय पर सभी सेवाएं पूरी तरह से मिलती रहें। ब्लॉक ताखा की बहुत बड़ी जनसंख्या को इसका लाभ मिल सकता है।
मौके पर डॉ अबधेश यादव व प्रसपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह यादव विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव जिला पंचायत सदस्य सत्यभान यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।