रंगबाजी में हुए बर्खास्त,निलंबित दरोगा दीपक सिंह
युवती से मोबाइल पर करते थेअश्लील चैट
रिपोर्ट मनीष मिश्रा
बस्ती। जिले के सोनूपार चौकी पर तैनात रहे दरोगा दीपक सिंह, रंगबाजी के चलते अखिरकार बर्खास्त हो गए। दरोगा दीपक सोनूपार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से मोबाइल पर अश्लील चैट करते थे। युवती की शिकायत के बाद 19 मार्च को दरोगा दीपक को निलंबित कर 21 मार्च को जेल भेज दिया गया था। दर्ज मुकदमे की तफ्तीश में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद उसे 10 जुलाई को बर्खास्त कर दिया गया।
