भाजपा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य एवं ब्लाक प्रमुखों का बुधवार को करेगी सम्मान व अभिनन्दन - Sunshine samay सनशाइन समय

भाजपा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य एवं ब्लाक प्रमुखों का बुधवार को करेगी सम्मान व अभिनन्दन

सनशाइन समय महेंन्द्र सोनी

सुलतानपुर।भाजपा बुधवार 14 जुलाई को अपराह्न 1:00 बजे शहर के पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य एवं ब्लाक प्रमुखों का सम्मान व अभिनन्दन करेंगी।मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा की अध्यक्षता में गोमती हास्पिटल परिसर में देर शाम हुई जिला पदाधिकारियों की बैठक में नवनिर्वाचित जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख सम्मान व अभिनन्दन समारोह की तैयारी को अन्तिम रूप दिया गया।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा व समर्थित जिला पंचायत व ब्लाक के नवनिर्वाचित प्रमुखों के सम्मान व अभिनन्दन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी उपस्थित रहेंगे। तैयारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष आनन्द प्रकाश द्विवेदी, आलोक कु.आर्या, सुनील वर्मा, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार एवं आशीष सिंह रानू उपस्थित रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url