*कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों ने ग्राम पंचायत आपरेटर भर्ती हेतु वरियता न देने को लेकर बैठक कर विरोध जताया* *बनाए गये आयुष्मान कार्ड का भुगतान न होने से इस बार कार्ड बनाने का करेंगे बष्हिकार* - Sunshine samay सनशाइन समय

*कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों ने ग्राम पंचायत आपरेटर भर्ती हेतु वरियता न देने को लेकर बैठक कर विरोध जताया* *बनाए गये आयुष्मान कार्ड का भुगतान न होने से इस बार कार्ड बनाने का करेंगे बष्हिकार*

*कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों ने ग्राम पंचायत आपरेटर भर्ती हेतु वरियता न देने को लेकर बैठक कर विरोध जताया*

 *बनाए गये आयुष्मान कार्ड का भुगतान न होने से इस बार  कार्ड बनाने का करेंगे बष्हिकार* 


सनशाइन समय गोन्डा से विजय कुमार सोनी


जनपद गोन्डा में ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों हेतु प्रत्येक ग्रामपंचायत स्तर पर एक कम्प्यूटर आपरेटर की भर्ती होना है जिसमें आपरेटरो को मानदेय के रुप में 6000 रूपया प्रति माह दिया जायेगा। इसी को लेकर ग्रामीण कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों ने एक बैठक गांधी पार्क गोन्डा पर बुलाया था बैठक में वीएलइ को प्रथम वरियता देने पर विचार कर जिलाधिकारी को इस सम्बन्ध में ज्ञापन देने की बात   की कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने यह भी कहा की सीएससी पर कार्य करने से अनुभव भी है जब सारा सरकारी कार्य सीएससी सेन्टर से कराया जाता है तो इस ग्रामपंचायत स्तर पर होने वाली भर्ती में वीएलइ को क्यों नहीं चयन का आधार बनाया गया।वीएलइ ने यह भी बताया की इसी को लेकर सीएससी हेड सुनील तिवारी से भी बात किया गया है परन्तु उनका कहना है कि हम कोई मदद नहीं कर सकते हैं।  वहीं कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने आयुष्मान कार्ड बनाने का भी बहिष्कार करने को कहा है उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान कार्ड पूर्व में बनाया गया था उसका अभी तक भुगतान नहीं किया गया और जिनका कार्ड बनाया गया था उनको कार्ड का वितरण भी नहीं हो पाया है। कुछ लोगों का ही इतने दिनों में कार्ड आया है जिसको लेकर कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों ने बताया कि क्षेत्र में कार्ड ना बांटने की वजह से लोगों द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों पर तंज कसा जा रहा है। कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक को ने कहा अगर हमारी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।इस बैठक में संदीप श्रीवास्तव, अजय कुमार अवस्थी, स्वयं प्रकाश ,अभिषेक सिंह,नंदकिशोर तिवारी, विकास शुक्ला, राजेश गुप्ता, शिवम मौर्या आदि सैकड़ो कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक मौजूद रहे।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url