पच्चीस हजार के इनामिया को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार - Sunshine samay सनशाइन समय

पच्चीस हजार के इनामिया को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

 


SOG प्रभारी निरीक्षक मत्युजंय पाठक  थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह की संयुक्त टीम किया गिरफ्तार

रिपोर्ट / जितेंद्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती। थाना पैकोलिया मे पंजीकृत धारा 272 IPC व 60/72 आबकारी अधिनियम एवं इनामिया रुपया 25,000 हजार के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त,घनश्याम पुत्र रामदास सोनकर निवासी बेनीपुर थाना परशुरामपुर को पचपेड़वा बभनान मार्ग पर स्थित बहदग्राम कठवतिया सावडीह तिराहा से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । 

मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी गयी एवं हे0का0 दिलीप SOG टीम  घायल हो गए हैं,गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बजाज, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व  जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया एवं अभियुक्त के विरुद्ध थाना पैकोलिया में मुकदमा पंजीकृत किया गया।पूछताछ करने पर अभियुक्त घनश्याम पुत्र रामदास सोनकर द्वारा बताया गया कि मै दिनांक 23.06.2021 को अपने साथी रामसुभावन, सूरज सोनकर व त्रिभुवन सोनकर के साथ कच्ची शराब लेकर कार से जा रहा था कि पुलिस वालों द्वारा नहर पुलिया ग्राम इमिलियाधीश के पास पकड़ लिया गया था किन्तु मै पुलिस को चकमा देकर वहाँ से फरार हो गया था, जिसमें पुलिस मेरी तलाश कर रही थी मेरे ऊपर रुपये 25000 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है, जिसकी जानकारी मुझे कुछ दिन पहले हुई थी जिससे मै लुक-छिपकर इधर-उधर रहता था। कल मै बस्ती में रुका था एवं पुलिस से बचने के लिए रात्रि में इस समय निकलकर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था कि अचानक आप लोगों द्वारा अपने आपको चारों तरफ से घिरा हुआ देखा तो मैंने यह सोचकर आप पुलिस वालों पर फायर कर दिया कि मै पुनः पुलिस वालों को चकमा देकर बचकर निकल जाऊंगा और आप पुलिस वाले मुझे पहचान भी नही पायेंगे लेकिन आप लोगों द्वारा आज मैं पकड़ लिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन चल रहा है किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url