टीचर्स सेल्फ केअर टीम ने कोरोना से दिवंगत हुए शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि - Sunshine samay सनशाइन समय

टीचर्स सेल्फ केअर टीम ने कोरोना से दिवंगत हुए शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि


टीचर्स सेल्फ केअर टीम ने कोरोना से दिवंगत हुए शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि

विजय कुमार सोनी

जनपद गोन्डा में टीचर्स सेल्फ केअर टीम(TSCT) उ०प्र०के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर अपने  प्रथम स्थापना  दिवस 26 जुलाई की पूर्व संध्या पर  कोरोना काल मे दिवंगत  शिक्षको और कर्मचारियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा की। TSCT के समस्त सदस्यों ने शपथ लिया कि टीम  से जुड़े किसी भी शिक्षक साथी के असामयिक मृत्यु पर समस्त सदस्य न्यूनतम 100 रुपये का सहयोग दिवंगत शिक्षक के परिजन के खाते में प्रदान करके संबल प्रदान करेंगे।

टीचर्स सेल्फ केअर टीम के जिला संयोजक रंजीत सिंह ने बताया कि TSCT के गठन का एक मात्र उद्देश्य दिवंगत शिक्षको के परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।

जिला प्रवक्ता अरुण कनौजिया ने बताया कि TSCT एक ऐसा मंच है जो जो टीम से जुड़े किसी भी शिक्षक साथी के दिवंगत हो जाने पर  उस शिक्षक साथी के परिजन के खाते में प्रदेश स्तर पर सहयोग राशि पहुँचाती है।

अब तक TSCT ने अपने टीम से जुड़े 26 दिवंगत शिक्षको के परिजनों को लगभग 5 करोड़ अड़तीस लाख रुपये से अधिक का सहयोग कर चुका है। 

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रणजीत सिंह जिला संयोजक,अरुण कनौजिया प्रवक्ता,वीरेंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष RSM, यशवंत पांडेय, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सुनील पांडेय, रोहित उपाध्याय, ओविन्द सोनकर , जगदंबा प्रसाद, काली प्रसाद वर्मा, मनोज कनौजिया,  नवरत्न सिंह,राजेश जायसवाल, ललित कुमार आदि अनेको शिक्षक साथी मौजूद रहे।

 शपथ लेते शिक्षकगण👇👇👇



Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url