तेज हुई सरयू की कटान, बाढ पीडितों से मिले सपा नेता सिद्धार्थ - Sunshine samay सनशाइन समय

तेज हुई सरयू की कटान, बाढ पीडितों से मिले सपा नेता सिद्धार्थ

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती । मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने मंगलवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के टकटकवा में बाढ पीड़ितों से मिलकर स्थितियांे की जानकारी ली। पीड़ितोें से वार्ता के दौरान सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सरयू तेजी के साथ कटान कर रही है। यदि बचाव के लिये शीघ्र प्रभावी कदम न उठाया तो टकटकवा गांव सरयू में विलीन हो सकता है।



सपा नेता सिद्धार्थ ने कहा कि बाढ पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है और उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। आश्वासन दिया कि सपा की सरकार बनने पर बाढ से मुक्ति का स्थायी समाधान कराया जायेगा।बाढ पीड़ित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान सिद्धार्थ सिंह के साथ  मो. स्वाले , प्रेमचंद यादव , विकास प्रजापति , अजय , मो. अकरम , मानवेन्द्र , शिखर , अक्षय यादव , राजेश यादव आदि शामिल रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url