सुलतानपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद प्रतिनिधि व विधायकों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से की मुलाकात
सनशाइन समय महेंन्द्र सोनी
सुलतानपुर।आज सुलतानपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर शहर विधायक सूर्यभान सिंह,सदर विधायक सीताराम वर्मा,कादीपुर विधायक राजेश गौतम एवं सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से मुलाकात की। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जनपद सुलतानपुर अंतर्गत सांसद व विधायकों द्वारा जिले की सभी प्रस्तावित सड़कों को स्वीकृति प्रदान कराने ,जनपद में खण्ड विकास अधिकारी की कमी दूर करने, सीएचसी व पीएचसी की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने एवं नगर पालिका दुकानदारों की किराया वृद्धि सहित विभिन्न समस्याओं व मुद्दों से अवगत कराया।प्रतिनिधि मंडल ने प्रमुख सचिव से यथाशीघ्र उपरोक्त कार्य पूरा कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि आपकी मांगों का यथाशीघ्र क्रियान्वयन किया जायेगा।इस मौके पर मोतिगरपुर ब्लाक प्रमुख चन्द्रप्रताप सिंह भी मौजूद रहें।