पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया - Sunshine samay सनशाइन समय

पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया


सनशाइन समय महेंन्द्र सोनी

सुलतानपुर।दिनांक 22-07-21 से 28.07.21 तक आयोजित "*प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह*" के दौरान यातायात जागरूकता हेतु आज दिनांक 22.07.2021 को यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की तरफ से सड़क सुरक्षा वाहन रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर डॉ. विपिन कुमार मिश्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया तथा सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करने व सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय श्री राघवेन्द्र चतुर्वेदी, एआरटीओ नन्द कुमार, यातायात प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, रोडवेज के अजय सिंह, समाज सेवी बलदेव सिंह, मो. इलियास, एडवोकेट आशीष अग्रवाल, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष विनय सिंह व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे। प्रचार वाहन के माध्यम से सुलतानपुर शहर के आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url