केन्द्रीय मंत्री पर मानहानि पर हुई सुनवाई
*30 जुलाई को होगा आदेश*
रिपोर्ट अशोक शुक्ल
सुलतानपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर मानहानि के मामले में माननीयों की विशेष अदालत में सोमवार को सुनवाई पूरी हो गई। विशेष कोर्ट के जज पीके जयंत की कोर्ट में यह मामला बीती दो जनवरी से लम्बित रहा है । अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह की ओर से मंत्री के विवादित बयान पर दायर मानहानि याचिका में सुनवाई इससे पूर्व भी कोरोना संकट के कारण कई बार टल चुकी थी ।
प्रतापगढ़ निवासी अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने बीती दो जनवरी को केंद्रीय मंत्री व अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था । उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने मीडिया के सामने वक्तव्य देकर उसे कांग्रेस का प्यादा बताया था। स्मृति ईरानी ने इस याचिका के पूर्व कोर्ट में दायर हुई धोखाधड़ी की अर्जी को राजनीतिक साजिश करार दिया था। याची के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा के मुताबिक मामले में आज बहस हो गई है । 30 जुलाई की तारीख आदेश के लिए नियत की गई है।