जल निगम द्वारा खोदे गये गड्ढे बने जान लेवा - Sunshine samay सनशाइन समय

जल निगम द्वारा खोदे गये गड्ढे बने जान लेवा

 जल निगम द्वारा खोदे गये गड्ढे बने जान लेवा

राणा प्रताप सिंह चौहान

महेवा,इटावा  महेवा विकास खंड  क्षेत्र महेवा की  मुख्यालय  ग्राम पंचायत महेवा में जल निगम के ठेकेदार द्वारा  लाइन की लीकेज को ठीक करने के लिए खोदे गये गड्ढे  मुसीबत बन गये है । 


कस्बा महेवा में पेयजल हेतु ब्लॉक कैम्पस में बनी टँकी का पानी पशुअसप्ताल के पीछे की बस्ती में न  पहुँचने  की शिकायत पर जल निगम के द्वारा ठेकेदार के द्वारा लाइन की मरम्मत  हेतु खुदबा के लाइन को सही कराने के लिए जगह जगह खुदाई कराई गई किन्तु अभी तक पानी की सप्लाई तो सही नही हुई,इसके उलट सड़क के किनारे कई गड्ढे  किसी हादसे को दावत जरूर दे रहे है।

     ग्राम वासियो ने जल निगम के अधिकारियो से मांग की है कि कस्वे में पेय जल की व्ययबस्था को सही कराए तथा सड़क किनारे खोदे गये जानलेबा गड्डो को भी बन्द करके फुट पाथ की सही कराए ताकि आम जन को परेशानी न हो।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url