मन्दिर में अराजकतत्वों ने तोड़ा शिवलिंग-मन्दिर में तोड़फोड़ भरथना में दूसरी घटना

जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी, ● सावन माह और मन्दिर में शिवलिंग मूर्तियों की तोड़फोड़ पर भक्तों में आक्रोश, भरथना के मोतीगंज में अराजकतत्वों ने प्राचीन शिव मन्दिर में लगी शिवलिंग की मूर्ति उखाडकर फेंक दी। साथ ही मन्दिर में लगे अन्य देवी-देवताओं की फोटो तस्वीरें भी उठाकर कुएं में डाल दीं। जबकि अराजकतत्वों ने मन्दिर के गेट आदि की तोडफोड कर मन्दिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। और भोर होने से पहले अज्ञात अराजकतत्व घटना को अंजाम देकर भाग जाने में सफल हो गये। मन्दिर में घटित हुई इस घटना की खबर मिलते ही मन्दिर स्वामी सहित आसपास के आस्थाबान भक्तों में आक्रोश फूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही भरथना पुलिस में मौका मुआयना कर फरार अराजकतत्वों की तलाश शुरू करदी है। भरथना नगर के मुहल्ला मोतीगंज स्थित स्व०रामगोपाल लाला की बगिया में स्थापित प्राचीन शिव मन्दिर में लगे भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग स्वरूप को बीती रात्रि अज्ञात अराजकतत्वों ने उखाड फेंक दिया। साथ ही मन्दिर के अन्दर रखी अन्य देवी-देवताओं की फोटो तस्बीरों को भी उठाकर समीप बने कुयें में फेंक दिया गया। अराजकतत्वों ने मन्दिर के दरवाजे की तोडफोड करके अन्य नुकसान भी पहुँचाया। भोर होने पर जब मुहल्लेवासी मन्दिर में पूजा अर्चन करने गये। तो देखा कि मन्दिर के दरवाजे समेत मन्दिर में स्थापित शिवलिंग की मूर्ति गायब थी और मन्दिर में लगी अन्य देवी-देवताओं की तसबीरें भी नहीं थीं तथा कुछ फटी तसबीरें मन्दिर में पडी थीं। घटना की जानकारी होने पर मन्दिर के संस्थापक स्व०लाला रामगोपाल के परिजन मौके पर पहुँच गये और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
।