न्यायालय में घुसकर उत्पात मचाने बाले शराबी को जज ने भेजा जेल judgement
न्यायालय में घुसकर उत्पात मचाने बाले शराबी को जज ने भेजा जेल
इटावा सिविल जज सीनियर डिविजन न्यायालय की जज नूतन द्विवेदी ने सुनाया आदेश, इटावा सिविल जज सीनियर डिविजन न्यायालय में मंगलवार को घुसकर एक शराबी ने उस समय उत्पात मचाना शुरू कर दिया जब माननीय जज साहिवा नूतन द्विवेदी न्यायालय में बक़ीलों के मध्य पक्ष-विपक्ष के मुकदमों को सुन रहीं थी।
हालांकि शराबी की इस हरकत पर जज साहिवा नूतन द्विवेदी ने मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देशित कर उत्पाती शराबी को गिरफ्तार करा लिया और न्यायालय में जबरन घुसकर उत्पात मचाने पर शराबी को जेल भेजने का आदेश सुना दिया।