Lucknow Expressway Accident लखनऊ ऐक्सप्रैस वे पर भीषण सड़क हादसा एक की मौत
तेज रफ्तार का कहर लखनऊ एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर हुआ भीसड़क हादसा ,भीसड़क हादसे में एक की मौत चार लोग गंभीर रूप से घायल
सनशाइन समय संवाददाता संजय सिंह निषाद
आगरा जनपद के थाना क्षेत्र डौकी के लखनऊ एक्सप्रेस वे के इनर रिंग रोड जीरो पॉइंट पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब सुल्तानपुर से लखनऊ एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली 5 लोग जा रहे थे अचानक चालक को झपकी लगने से स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर के डिवाइडर से जा टकराई जिससे स्विफ्ट डिजायर में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उपचार के लिए आगरा अस्पताल में भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जिला सुल्तानपुर से स्विफ्ट डिजायर कार से 5 लोग लखनऊ एक्सप्रेस वे से होकर दिल्ली जा रहे थे तभी अचानक चालक रवि कुमार को झपकी लगने से अनियंत्रित होकर के यूपी 44 एबी 43 44 स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर से जा टकराई जिससे कार डिवाइडर मैं टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में बैठे 5 सवाल लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी सूचना स्थानीय लोगों ने थाना डौकी पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर बमरौली कटारा पुलिस चौकी इंचार्ज शिवकुमार शर्मा व सुरजीत कुमार मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए आगरा अस्पताल में भेज दिया। जहां पर उनका इलाज चल रहा था इलाज के दौरान चालक रवि पुत्र रामप्रकाश निवासी सुल्तानपुर थाना कोतवाली की इलाज के दौरान मौत हो गई। और शिवम पुत्र जय राम निवासी कैथा पुर थाना लंभुआ जिला सुल्तानपुर, विकास सिंह पुत्र सुकलाल निवासी कैथापुर थाना लंभुआ जिला सुल्तानपुर, सुनील निवासी जमुआर थाना पीपरपुर जिला सुल्तानपुर, दिनेश निवासी रेहुडा थाना पीपरपुर जिला सुल्तानपुर निवासी घायल हुए जिनका अभी उपचार चल रहा है। और पुलिस ने मृतक रवि कुमार के परिजनों को सूचना दी जैसे ही मृतक रवि कुमार के घर पर मौत होने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। और थाना डौकी पुलिस ने रवि कुमार के शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया