75वे स्वतंत्रता दिवस का उत्सव जिला कारागार में मनाया गया बडे धूम-धाम से - Sunshine samay सनशाइन समय

75वे स्वतंत्रता दिवस का उत्सव जिला कारागार में मनाया गया बडे धूम-धाम से

 


-जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने किया ध्वजारोहण

सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट

बस्ती । 75वे स्वतंत्रता दिवस का उत्सव जिला कारागार बस्ती में बडे धूम-धाम से मनाया गया। प्रातः 08.00 बजे जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी। जेल अधीक्षक के साथ सभी लोगों ने सत्य, अहिंसा का पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्वान्ह 10.00 बजे बन्दियों के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एडीजे प्रथम मा0 रामायण शर्मा, अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी रहें। जेल अधीक्षक ने पौधे भेटकर अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेता बन्दियों को प्रमाण पत्र एंव टीशर्ट देकर पुरस्कृत किया।

पुरस्कृत बन्दियों में नीरज, इन्द्रजीत, वीरेन्द्र प्रताप, जुगुल किशोर, पंकज गुप्ता एवं रमेश शामिल रहें। इस अवसर पर 61 बन्दियों को नजर का चस्मा भी निःशुल्क प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संचालन उप कारापाल सुनील कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ0 वीके वर्मा, दीपक सिंह प्रेमी, सतेन्द्रनाथ मतवाला, जगवीर सिंह उपस्थित रहें।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url