आईजी एवं एसपी ने पुलिस व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए थाना लालगंज का किया वार्षिक निरीक्षण - Sunshine samay सनशाइन समय

आईजी एवं एसपी ने पुलिस व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए थाना लालगंज का किया वार्षिक निरीक्षण

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट 

बस्ती।पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के उद्देश्य से थानों के वार्षिक निरीक्षण के क्रम मे थाना लालगंज जनपद बस्ती का वार्षिक निरीक्षण किया गया ।आईजी के थाने पर पहुचने पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया इसके बाद उन्होने एसपी आशीष श्रीवास्तव  के साथ वार्षिक निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान आईजी ने राजकीय संपत्ति, मालखाना, अभिलेखों की गुणवत्ता , परिसर, कर्मचारियों की बैरक की साफ सफाई आदि की चैकिंग की गई ।

 


इसी क्रम में आईजी द्वारा थाने पर भूमि भवन , मरम्मत कार्य, राजकीय संपत्ति, शस्त्र- कारतूस, की स्थिति, अभिलेखों का अवलोकन व रखरखाव,  सीसीटीएनएस , नक्शे , चार्ट , तख्तियां, डाकबही,  गैंगचार्ट ,बीट बुक,  हिस्ट्रीशीटर की निगरानी,  कंप्यूटरीकृत अभिलेखों के संबंध में डाटा की अद्यावधिक स्थिति , थाने पर मौजूद  असलाह / शस्त्र आदि का निरीक्षण किया गया।



आईजी द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों(चौकीदार) से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल संबंधित को समाधान हेतु निर्देशित किया गया । ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों एवं क्षेत्र में किसी भी घटना के संबंध में तत्काल सूचना देने के लिए उत्साहित किया गया  तथा पुलिस कण्ट्रोल रूम का मो0नं0 9454401933 भी सूचना देने के लिए नोट कराया गया ।



आईजी द्वारा थाना प्रभारी को थाना परिसर की भूमि संबंधी अभिलेखों के रखरखाव /राजकीय संपत्ति रजिस्टर, ई- एफआईआर की संख्या बढ़ाने,  चोरी गए वाहनों की ज्यादा से ज्यादा बरामदगी करने, थाने पर  माल- मशरूका  के निस्तारण, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने , SC/ST से संबंधित मुकदमों में मुआवजा की कार्यवाही करने , व अधिक से अधिक बीट सूचनाएं अंकित करने, अभिलेखों को अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url