स्वतंत्रता की 75वी वर्षगॉठ के अवसर पर सांसद तथा विधायक ने कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया में किसानों को किया सम्मानित
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट
बस्ती । स्वतंत्रता की 75वी वर्षगॉठ के अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी तथा विधायक दयाराम चौधरी ने कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया में 23 किसानों को शाल ओढाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आजादी का 75वॉ वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें पूरे साल भर कार्यक्रम संचालित होंगे तथा 75 किसानों को इनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जायेंगा। इस अवसर पर उन्होने कहा कि किसानों के साथ-साथ मजदूरों, युवाओं, महिलाओं के लिए अलग-अलग कार्यक्रम संचालित किए जायेंगे।
उन्होने कहा कि भारत विश्व में विश्वगुरू तभी बन सकता है, जब यहॉ का किसान गरीब, मजदूर, नौजवान खुशहाल होगा। इसके लिए भारत एवं प्रदेश सरकार सभी को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रही है। उन्होने कहा कि बस्ती में 3.50 लाख परिवार को निःशुल्क गैस कनेक्शन, 4.50 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि, 1.50 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना तथा 06 लाख से अधिक लोगों को शौचालय उपलब्ध कराये गये है।
उन्होने कहा कि भारत सरकार द्वारा 06 हजार करोड़ की लागत से 84 किमी0 कोसी परिक्रमा मार्ग का विकास एंव सुन्दरीकरण कराया जायेंगा। इसका मुख्य केन्द्र बस्ती का मखौड़ा धाम निर्धारित किया गया है। मखौड़ा धाम से सरयू नदी पर एक पुल भी बनाया जायेंगा। उन्होने कहा कि बस्ती के लिए एक इनडोर स्टेडियम बनाने के लिए खेल विभाग से प्रयास जारी है। यहॉ पर सभी राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय सूचीबद्ध खेल की सुविधा उपलब्ध होंगी तथा बस्ती के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेंगा।
उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 15 अगस्त को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सबका प्रयास का मूलमंत्र दिया है। उन्होने बस्ती जनपद के लोगों का आवाह्रन किया कि सभी मिलजुल कर प्रयास करे ताकि बस्ती का विकास किया जा सकें। उन्होने कहा कि कार्यक्रम में शामिल किसान अपने अन्य किसान साथियों को खेती-किसानी की जानकारी उपलब्ध कराये।
विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि देश की खुशहाली का रास्ता किसानों के खेत से जाता है। इसलिए केन्द्र एंव राज्य की सरकार किसानो के हित के लिए योजनाए संचालित कर रही है तथा समय से खाद, पानी, विजली, रसायन आदि उपलब्ध करा रही है। उन्होने बताया कि मुण्डेरवा चीनी मिल द्वारा लगातार गन्ना किसानों का भुगतान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जो किसान अभी भी बॉस-बल्ली के सहारे बिजली जला रहे है वे अपने नजदीकी उप खण्ड में आवेदन देकर स्थायी कनेक्शन प्राप्त कर लें।
समारोह को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र डा0 एसएन सिंह ने बताया कि केन्द्र को 7.50 लाख रूपये का प्रथम पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया गया है। यहॉ काला नमक एवं मूॅगफली की उन्नत खेती की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ0 राधवेन्द्र प्रताप ने किया। उप निदेशक कृषि राम बचन राम ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी एसके चक्रवर्ती, सहायक निबन्धक सहकारिता प्रेम चन्द्र प्रजापति, मत्स्य अधिकारी संदीप कुमार, एसडीओ हरेन्द्र प्रसाद, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ0 प्रेम शंकर, डॉ0 डीके श्रीवास्तव, श्रीमती विनीता संचान, उद्यान अधिकारी राम विनोद मौर्या, विधायक प्रतिनिधि राज कुमार शुक्ल तथा पुरस्कृत होने वाले किसानगण उपस्थित रहें।
सम्मानित होने वाले किसानगण
समारोह में मछली पालन के लिए सतीश चन्द्र शर्मा तथा दीपक कुमार, कुक्कुट पालन के लिए श्रीमती शिवानी पाल तथा शैलेन्द्र कुमार, फूल गोभी की खेती के लिए साउद अहमद चौधरी, केला की खेती के लिए सोमई राम, इंटीग्रेटेड फार्मिंग के लिए अरविन्द सिंह, अहमद अली एव बृजेन्द्र पाल, इनोवेटिव कृषक अज्ञाराम वर्मा, फसल उत्पादन के लिए राममूर्ति मिश्रा, फल संरक्षण के लिए गीता सिंह एवं अंजनी िंसह, मोमबत्ती, अगरबत्ती के लिए श्रीमती निशा गुप्ता, रेशम उत्पादन के लिए सतिराम एंव अमर चन्द्र, दुग्ध उत्पादन के लिए राम दयाल तथा राम तीरथ शुक्ला, गन्ना के उत्पादन के लिए मुन्नीदेवी तथा तिलक राम वर्मा, नव प्रगतिशील कृषक अखिलेश प्रताप सिंह, सिद्धार्थ फार्मर प्रोड्यूशर तथा रमा फार्मर प्रोड्यूशर को सम्मानित किया गया।
