कुआनों नदी में कूदा व्यवसायी पुत्र, ढूंढ़ने के दौरान गोताखोर भी डूबा - Sunshine samay सनशाइन समय

कुआनों नदी में कूदा व्यवसायी पुत्र, ढूंढ़ने के दौरान गोताखोर भी डूबा

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती। जनपद ‌के लालगंज बाजार के समीप प्रवाहित कुआनों नदी पर बने पक्के पुल से मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे एक युवक नदी में कूद गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज बाजार निवासी जयप्रकाश उर्फ मंटू कसौधन 30 पुत्र परमात्मा प्रसाद कसौधन मंगलवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे अपने घर से निकलकर पैदल ही कस्बे के निकट से होकर बहने वाली कुआनों नदी के पक्के पुल पर पहुंचा और पहुंचते ही पुल पर बने रेलिंग के ऊपर चढ़कर तेज रफ्तार में बह रही नदी की धारा में लगभग कूद पड़ा। इस दौरान पुल की तरफ सुबह टहलने निकले बाजार के अन्य लोगों की निगाह नदी में कूदते समय जयप्रकाश पर पड़ा और शोर मचाते हुए घटना की सूचना उनके परिजनों को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों पर मानो पहाड़ टूट पड़ा घर के लोग रोते- चिल्लाते नदी की तरफ दौड़ पड़े और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया।

नदी में युवक के कूदने की जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज लालगंज मय फोर्स मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से डूबे हुए युवक की तलाश प्रारंभ करवाया और थाना क्षेत्र के बानपुर कस्बे से आठ सदस्यीय गोताखोरों की टीम बुलावाया और इन लोगों तथा स्थानीय लोगों की मदद से सर्च आपरेशन किया जाने लगा। 

 नदी की गहराई और बहाव तेज होने के कारण टीम में शामिल गोताखोरों में से विद्यासागर‌ 40 पुत्र भोती निवासी बानपुर भी लगभग दस बजे नदी के पानी में डूबने लगा किसी तरह अन्य गोताखोरों ने मिलकर उसे नदी से बाहर निकाला और चौकी इंचार्ज ने ईलाज के लिए उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी पहुँचाया। जहाँ चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव नदी से नहीं मिल पाया था।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url