पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तले तीज उत्सव मेहंदी राखी पूजा प्रतियोगिता हुई संपन्न
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट
बस्ती।उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तत्वाधान में जनपद अध्यक्षा वामा सारथी (पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) जनपद बस्ती श्रीमती सरोज रॉय (पत्नी पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र ) की अध्यक्षता में एवं आकांक्षा गुप्ता(पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती) की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में "तीज उत्सव ,मेंहदी, स्वनिर्मित राखी एवं पूजा थाली प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में पुलिसकर्मियों के परिवारीजन एवं बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया तथा निर्धारित विषय पर अपनी रूचि के अनुरूप मेंहदी लगाना, राखी बनाना एवं पूजा थाली सजाने का कार्य किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकांक्षा; द्वितीय स्थान ऋचा; तृतीय स्थान कीर्ति सिंह को प्राप्त हुआ पूजा थाली सजाने में प्रथम रोमा द्वितीय स्थान समृद्धि तृतीय स्थान नन्दनी निषाद को प्राप्त हुआ तथा राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीना; द्वितीय स्थान अन्वेष रावत एवं तृतीया स्थान सुब्रत को प्राप्त हुआ।
जनपद अध्यक्षा, वामा सारथी, सरोज रॉय द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत करके उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा आगामी त्योहारों की बधाई दी गई।
