कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया महासंपर्क अभियान - Sunshine samay सनशाइन समय

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया महासंपर्क अभियान

 


सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्र की रिपोर्ट

बस्ती (हरैया) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव / प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू जी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जय भारत महासंपर्क अभियान जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा जी की अगुवाई में हरैया ब्लाक में न्याय पंचायत हरैया घाट में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य नर्वदेश्वर शुक्ल, जगदीशपुर में विजय प्रकाश शुक्ला, अशोकपुर में गुड्डू भट्ट, डुहवा में राकेश मणि त्रिपाठी, दिवाकर पुर में अजय प्रताप सिंह एडवोकेट, पिकौरा में राजबहादुर निषाद, कीर्ति दौलतपुर में प्रदीप कनोजिया, मझाउवा बाबू में प्रेम कुमार पांडे, केशवापुर में सोमनाथ निषाद, काशीपुर में अंकित शुक्ला, इन्दौली में जिला महिला कांग्रेश कमेटी बस्ती के अध्यक्ष डॉ शीला शर्मा द्वारा आम जनमानस से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का आश्वासन संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर कराने का दिया गया। इसी क्रम में हरैया घाट न्याय पंचायत के सकरदहा ग्राम पंचायत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेंद्र मिश्रा व न्याय पंचायत के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत सकरदहा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पी0पी0सी0सदस्य नर्वदेश्वर शुक्ला ने जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं का नोट कर उसके निस्तारण का आश्वासन दिया ।इसी क्रम में एक चौपाल मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नर्वदेश्वर शुक्ल ने मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकार सरकार की किसान, मजदूर, नौजवान विरोधी नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि खेती किसानी और गांव समाज देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था का इंजन ग्रामीण भारत और मध्यम वर्ग पर निर्भर है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और मध्यम वर्ग को मजबूत किए बिना देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं की जा सकती। आगामी विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, छुट्टा जानवरों से निजात दिला कर आपको तो मजबूत करेगी ही और साथ ही साथ आपकी जिंदगी में भी परिवर्तन लाएगी। आइए हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का संकल्प लें ।जनसंपर्क अभियान में न्याय पंचायत अध्यक्ष जय शंकर पांडे संजू, दया शंकर पांडे , मोहम्मद आरिफ खान रामजीवन शिवदास संतोष पांडे, सत्यदेव पांडे ,राम बहोर ,अमरनाथ, राम रूप, खुल्ला खातून,सँगीतादेवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url