Alert! छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आ सकती है बाढ़, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
रायपुर:छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन से चार दिनों में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. मौसम विभाग ने उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अति बारिश की संभावना जताई है. खासतौर पर सूरजपुर और उसके आसपास के इलाकों में बाढ़ आने की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है.
