आरएसएस कार्यकर्ता ने पुलिस द्वारा थाने में बांध कर पीटने का लगाया आरोप
हरपुर बुदहट गोरखपुर-हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गठुआखोर निवासी आरएसएस कार्यकर्ता ने पट्टीदारों द्वारा भूमि कब्जा करने की शिकायत थाने में करने पर प्रभारी दरोगा और दो सिपाहियों ने मिलकर रात में जमकर पिटाई किया पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाया ।
मिली जानकारी से हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गठुआखोर निवासी विसुनदेव पुत्र निर्मल जो आरएसएस के योग शिक्षक के पद पर तैनात है एसएसपी को दिए शिकायत में आरोप लगाया है कि 23 जुलाई को पट्टीदार द्वारा भूमि बटवारे को लेकर मारपीट कर बाइक तोड़ दी गयी थी जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा 112 पर फोन की किया था मौके पर पहुची पुलिस ने दोनो पक्षो को थाने पर बुलाया और पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत किया इसके बाद पुलिस ने दोनो पक्षो को थाने पर बैठा लिया शाम होते ही थाना प्रभार देख रहे दरोगा ने आरोपियों को थाने से छोड़ दिया और पीड़ित को थाने पर बैठा लिया रात में प्रभार देख रहे दरोगा और दो सिपाही थाने के एक कमरे में ले गये और चमड़े के बेल्ट लात जूतों से पीटाई करना शुरू कर दिए इस दौरान थर्ड डिग्री का प्रयोग भी किया गया और मार पीट कर भूमि पट्टीदारों को देने का दबाव बनाया गया इसके बाद पुलिस ने जब आरएसएस कार्यकर्ता के बारे में जानकारी हुई तो कलम फंसता देख पुलिस ने एक आरोपी को थाने में बुलाकर दोनो पक्षो को पाबंद कर दिया जमानत कराने के बाद जब पीड़ित थाने पर पहुचा तो प्रभार देख रहे दरोगा ने फोन कर धमकी दिया कि भूमि नही देगे तो ट्रक के नीचे फेकवा कर हत्या करा देंगे एक सिपाही ने धमकी देते हुए अपने पक्ष में वीडियो बना लिया और धमकी दिया और कहा कि अब जहां दौड़ने हो जाओ पीड़ित के शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक हरपुर बुदहट को को जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
