आजादी के बाद भी कायंची गांव को नहीं मिला संपर्क मार्ग
प्रीतम सिंह ,संवाददाता
चकरनगर ,इटावा
कांयची गांव चकरनगर तहसील में पड़ता है यहां लगभग आजादी के 75 साल हो जाने के बावजूद गांव वाले संपर्क मार्ग का इंतजार कर रहे हैं सभी पार्टियों ने सिर्फ यहां की जनता को भरोसा दिया और वादा किया ऐसा ही 2 साल पहले भारतीय जनता पार्टी के तेजतर्रार सांसद रामशंकर कठेरिया ने गांव में चौपाल लगाकर गांव वालों से बातचीत की और उन्होंने गांव वालों को भरोसा दिया गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ने का कार्य सांसद निधि से कराएंगे लेकिन उनका भी वादा हवा हवाई दिखा जनता के बीच न तो कोई दोबारा गया और ना कोई संपर्क मार्ग मिला ।