भरथना पालिका के घमंडी शासक को फेसबुक पर मारा तमाचा
भरथना पालिका के घमंडी शासक को फेसबुक पर मारा तमाचा
जिला सम्वाददाता-विजयेन्द्र तिमोरी,
● इंसानियत भूले पालिका शासक युवक ने फेसबुक पर पढ़ाया पाठ,
● मानवहिंता बाली कार्य प्रणाली से युवक हुआ शासक से नाराज,
भरथना नगर पालिका क्षेत्र के नवसृजित वार्ड मोहल्ला कृष्ण नगर में खुले पड़े भीषण कीचड़ युक्त गन्दे नाले एक गौवंश के अचानक गिर जाने के बाद तड़पते गौवंश की चीखपुकार पर कस्बा के युवक विवेक यादव उर्फ गोलू ने इंसानियत के चलते कीचड़ युक्त नाला में फंसकर जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे गौवंश को सुरक्षित बचाने के उद्देश्य से भरथना नगर पालिका शासक को फोन करके घटना से अवगत कराया इसी बीच पूरा घटना क्रम सुनते के बाद इंसानियत को ताक पर रख मानवहिंता का परिचय दिखाते हुए घमंडी पालिका शासक ने फोन काट दिया।
हालांकि विवेक यादव उर्फ गोलू ने घटना स्थल वार्ड के सभासद को भी घटना से अवगत कराया जब सभासद ने फोन मिलाया तो सभासद महोदय का फोन उठाने के बाद घमंडी शासक ने फोन ही बन्द कर लिया गया।
आपको बतादें जिसके बाद दुखी होकर विवेक यादव गोलू ने वार्ड के केई युवाओं के सहयोग से कीचड़ युक्त नाला में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे गौवंश को सुरक्षित निकाल लिया गया।
सबाल इस बात का नही है कि यह जिम्मेदारी पालिका प्रशासक या किसी खास व्यक्ति की है,पर इंसानियत तो होनी चाहिए अभी कुछ लोगो ने ही घमंड में चूर होकर इंसानियत का गला घोंट रखा है पर सब ने नहीं,गोलू और उनके साथियों की इंसानियत अभी भी जिंदा थी जिन्होंने नाला में फंसे गौवंश को नया जीबनदान दिलाया।
मजे की बात यह रही कि विवेक यादव उर्फ गोलू ने अपनी फेसबुक पर जो लिखा वह एक करार तमाचे से कम नही है। सनशाइन समय भरथना टीम ऐसे गौरक्षको सलाम करता है।