पानी की टंकी के बाउंड्री वॉल के अंदर मिली सोलह वर्षीय युवती की लाश - Sunshine samay सनशाइन समय

पानी की टंकी के बाउंड्री वॉल के अंदर मिली सोलह वर्षीय युवती की लाश

 


रिपोर्ट /जितेन्द्र कुमार अपराध संवाददाता सनशाइन समय

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाल्मा गांव के पास स्थिर एक पानी टंकी के वॉल बाउंड्री के अंदर 16 वर्षीय युवती की लाश मिली, जानकारी होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नगर अरविंद कुमार पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी एवं सीओ कलवारी आलोक प्रसाद घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया पंचनामा बना लाश को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती जिला अस्पताल भेजा गया, मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय मृतका का नामअर्चना है जो लालगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर शुक्ल गांव की निवासी है, मृतक अर्चना के पिता माझी प्रसाद की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है मृतक का भाई पिंटू ने पहचान किया और घटनास्थल पर फॉरेस्ट्रीक टीम ने बिसरा इकट्ठा कर बारीकी से जांच के लिए भेजा, इस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई वहीं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया प्रथम दृष्टया हत्या लग रहा है इसका रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा उसी आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेंगी

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url