बामदलो के किसान ,खेत मजदूर ,मजदुरो नौजवानों के संगठनों द्वारा भारत बचाओ दिवस बस्ती में भी मनाया गया
सनशाइन समय बस्ती से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
बस्ती। बामदलो के किसान ,खेत मजदूर ,मजदुरो नौजवानों के संगठनों द्वारा देश व्यापी महंगाई ,किसान विरोधी कानूनों, मजदूर विरोधी श्रम संशोधनों आदि सवालों को ले कर सप्ताह भर चले अभियान का समापन भारत बचाओ दिवस बस्ती में भी मनाया गया।
किसान सभा , खेत मजदूर यूनियन ,सीटू से जुड़े मिड-डे-मील रासोइया कर्मचारी यूनियन,आशा कर्मचारी यूनियन ,जल कल तकनीशियन यूनियन, यूपीएमएसआरए, एटक के बिजली कर्मचारी संघ,भवन संनिर्माण श्रमिक यूनियन, आंगन बड़ी कर्मचारी श्रम संगठन सहित भारत की जनवादी नौजवान सभा ,जनवादी महिला समिति के नेता कार्यकर्ता पदाधिकारियो ने सीटू आफिस से संयुक्त जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए प्रधान मंत्री को संबोधित 08 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त उप जिला अधिकारी को सौंपा।
पेट्रोल, डीजल,गैस सहित खाद्य तेल, दाल आदि के दाम में बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगाए जाने , तीनो काले किसान कानून वापस लिए जाने एमएसपी की गारंटी दिए जाने, चंद्रावती केस में उच्च न्यायालय द्वारा न्यूनतम वेतन दिए जाने के आदेश को रासोइया सहित आशा, आंगनवाड़ी ,संविदा कर्मियो के लिए लागू किये जाने ,मजदूर विरोधी श्रम संशोधन वापस लिए जाने , प्रस्तवीत बिजली विधेयक रद्द करने ,मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाये जाने व मजदूरी 600 रेउपाये प्रति दिन किये जाने ,10 किलो राशन प्रति व्यक्ति तथा गैर आयकर दाता परिवारों को 7500 रुपये प्रति माह 06 माह तक दिए जाने, बस्ती में गन्ना बकाया एक अरब से ज्यादा का भुगतान कराए जाने की मांग प्रमुख है।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से किसान सभा के राम गढ़ी चौधरी, एटक के अशर्फीलाल गुप्ता , खेएमयू के वीरेंद्र प्रताप मिश्र, नरसिंह भारद्वाज, सीटू नेता के के तिवारी ,मिड-डे-मील रसोइया कर्मचारी यूनियन की उर्मिला चौधरी ,ध्रुव चंद ,आशा कर्मचारी यूनियन की विमला देवी ,यूपीएमएस आर ए के राकेश उपाध्याय, संचित श्रीवास्तव,भवन संनिर्माण के अमन कुमार , डीवाईएफआई के शेषमणि हीरा लाल, जनवादी महिला समिति की रेनू बाला,सुंदरी, शर्मिला ,मुन्नीदेवी ने संबोधित किया।

