मन की बात में पीएम ज्वलंत मुद्दों पर करते हैं विचार साझा : डा० आरए वर्मा - Sunshine samay सनशाइन समय

मन की बात में पीएम ज्वलंत मुद्दों पर करते हैं विचार साझा : डा० आरए वर्मा

 




सनशाइन समय संवाददाता 

सुलतानपुर।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 109 वां संस्करण शाहगंज शक्तिकेन्द्र के बूथ संख्या 266 पर सुना। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार लोगों के साथ साझा करते हैं।मन की बात से कार्यकर्ताओं में प्रेरणा व ऊर्जा का संचार होता हैं।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने शास्त्रीनगर बूथ संख्या 286 पर शक्तिकेंद्र संयोजक राजीव सिंह, हनुमान त्रिपाठी,प्रदीप श्रीवास्तव, विनोद सिंह, रामदेव अग्रहरि आदि के साथ कार्यक्रम को सुना।वही पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल शाहगंज बूथ संख्या 299,जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल बूथ संख्या 306,जिला महामंत्री घनश्याम चौहान कादीपुर वि.स.के बूथ संख्या 259,एवं धर्मेन्द्र कुमार सुल्तानपुर वि.स. के बूथ संख्या 259पर मन की बात सुनी।इसके अलावा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, राजप्रासाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा, राजेश गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, जगजीत सिंह छंगू,डॉ सीताशरण त्रिपाठी, गिरीश नारायन सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, कार्यक्रम संयोजक सुनील वर्मा, आलोक आर्या, आनन्द द्विवेदी,डाॅ प्रीति प्रकाश, विजय त्रिपाठी,राजेश सिंह,मनोज मौर्या, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, प्रदीप शुक्ला, राजेश सिंह, जगदीश चौरसिया, आशीष सिंह रानू सहित जिला पदाधिकारियों ने विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना।नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,राम अभिलाष सिंह,मनोज श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा एवं सूर्य नारायण पाण्डे एवं मंडल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय सहित सभी 26 मंडलों के अध्यक्षों के संयोजन में जिले के 1760 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url